Bank Account

Spread the love

 बैंक अकाउंट 

Bank Khato Ke Prakar
Bank Account (Image Credit: Google.com)
           नमस्ते दोस्तों आज हम सीखेंगे बैंक खाता क्यों खोलना चाहिए? हम जीवन में प्रतिदिन मेहनत कर रुपए कमाते हैं, उस राशि में से कुछ रुपए भविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों तथा मुसीबतों में उपयोग के लिए बचा कर रखते हैं| घर पर जमा पूंजी को रखने में जोखिम ज्यादा है तथा असुरक्षित तरीका है क्योंकि घर में रखी बचत चोरी हो सकती है| घर पर रखे गए धन में वृद्धि भी नहीं होती है|

             वह वित्तीय संस्था जो जनता से धन जमा करने तथा और जनता को ऋण देने का कार्य करें उसे बैंक कहते हैं | बैंक लोगों को उनके जमा धन पर ब्याज देता है बैंक के माध्यम से हम अपने धन का उपयोग डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग आदि के माध्यम से कहीं भी उपयोग कर सकते हैं त: अपने मेहनत कर कमाए धन की सुरक्षा व सुविधा के लिए बैंक खाता खोलना चाहिए |

 बैंक अकाउंट के प्रकार( Type Of Bank Account )

(1)बचत खाता (Saving Account)
(2)चालू खाता (Current Account)
(3)आवर्ती जमा खाता (Recurring Deposit  Account)
(4)सावधि जमा खाता (Fixed Deposit Account)

1. बचत खाता प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अपने सपनों जैसे घर बनाना, गाड़ी खरीदना आदि को साकार करने के लिए अपनी कमाई में से कुछ धन बचा कर रखता है, बचत को जमा करने के लिए बैंक में बचत खाता खोलता है, जिससे उसे जमा धन पर ब्याज भी मिलता रहे |

 बचत खाता कोई भी व्यक्ति चाहे वह विद्यार्थी हो, नौकरीपेशा व्यक्ति हो और किसान हो बैंक में खाता खोल सकता है| बचत खाता में कभी भी जमा करा सकते हैं तथा जरूरत पर निकाल सकते हैं| एटीएम से महीने में 5 बार से ज्यादा निकासी पर बैंक द्वारा जुर्माना लगाया जाता है| यह नियम समय-समय पर परिवर्तित होता रहता है|

bachat khata
Saving (Image Credit: Google.com)
 बचत खातों के दो प्रकार है
१. मूल बचत बैंक जमा खाता(BSBDA):- बचत खाते में सामान्य बैंकिंग सेवा आती हैं| खाताधारकों को रुपे कार्ड,डेबिट कार्ड दिया जाता है| इन सुविधाओं पर कोई शुल्क नहीं है, इस खाते में न्यूनतम धनराशि रखना कोई जरूरी नहीं है|

२. बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट स्मॉल स्कीम (BSBDS):- यह केवाईसी वाले खाते होते हैं| एक माह में 10,000 से अधिक जमा या निकासी नहीं कर सकते है| इस खाते में न्यूनतम राशि रखना जरूरी है, बिना शुल्क के इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दी जाती है|

Related :-

#व्हाट्सएप स्टेटस को कैसे गैलरी में सेव करें?

2. चालू खाता :- चालू खाता उद्योगपतियों, फर्म, कंपनी आदि के लिए होता है| चालू खातों से बड़ी मात्रा में धन निकाला व जमा किया जाता है| चालू खातों में जमा करने तथा निकासी की कोई सीमा नहीं होती है, धन को देश के किसी भी हिस्से से संबंधित खाते में भेजा जा सकता है| ओवरड्राफ्ट, इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध होती हैं|
Current account
 (Image Credit: Google.com)
chalu khata
 (Image Credit: Google.com)
3. आवर्ती जमा खाता :- आवर्ती जमा खातों में निश्चित राशि नियमित रूप से जमा करनी होती हैं| इन खातों में  ऊंची दरों में ब्याज मिलता है| आवर्ती जमा खाता में एक खास राशि एक तय अवधि के लिए हर महीने जमा करनी होती है | पूर्ण होने पर ब्याज सहित कुल राशि दी जाती है, अवधि पूर्ण होने से पहले हम धन नहीं निकाल सकते हैं| आवर्ती जमा खाता मजदूरों, छोटे व्यापारियों, किसानों आदि के लिए उपयोगी है| RD खातों में एकल खाते तथा संयुक्त खाते की सुविधा उपलब्ध है|

4. सावधि जमा खाता :- फिक्स्ड डिपॉजिट खातों में एक निश्चित अवधि के लिए एक निश्चित राशि रखी जाती है, राशि एक बार ही जमा कर सकते हैं तथा समय सीमा पूर्ण होने पर निकाल सकते हैं, यदि समय से पूर्व राशि खाते में से निकालते हैं तो बैंक को जुर्माना देना पड़ता है|

जमा राशि तथा समय अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होता है खाते में ब्याज दर दूसरे खातों की तुलना में ऊंची दर पर मिलती हैं, अधिकतम समय सीमा 10 वर्ष है| इसके लिए व्यक्तिगत खाते, संयुक्त खाते, सोसाइटी, एसोसिएशन और क्लब आदि पात्र होते हैं|

Spread the love

1 thought on “Bank Account”

Leave a Reply to Unknown Cancel reply