mars letest photo by curiosity robotic rower 2020 | nasa perseverance rover 2021

Spread the love

mars curiosity rover photo
(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)

      नमस्ते दोस्तों आज हम मंगल ग्रह पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा भेजे गए क्यूरोसिटी रोबोटिक रोवर के द्वारा भेजी गई ताजा फोटो और जानकारी के बारे में बात करेंगे |

क्यूरोसिटी रोबोटिक रोवर
(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)



NASA ने 26 नवंबर 2011 को क्यूरोसिटी रोबोटिक रोवर को मंगल ग्रह पर जियोलॉजिकल सर्वे व पानी की खोज के लिए लांच किया जो 6 अगस्त 2012 को मार्स की सतह पर लैंड हुआ |

यह मिशन बहुत सफल रहा है और अभी हाल ही में नई तस्वीरें भेजी हैं | मंगल ग्रह पर क्यूरोसिटी 21 किलोमीटर का सफर तय कर चुका है , इस यात्रा में उसने बहुत सारी जगह खोजी है जिनको वैज्ञानिक ने विभिन्न नाम दिए है उनका विवरण हम आगे पढ़ेंगे|

मंगल ग्रह पर पहाड़
(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)


गेल क्रेटर ( Gale crater ) में क्यूरोसिटी ने लैंड किया उसके सामने माउंट शार्प नाम का एक पहाड़ है , वैज्ञानिको ने 3D मैप की सहायता से रास्ता बनाकर क्यूरोसिटी को पहाड़ पर चढ़ाया |

पहाड़ पर Yellow Knife bay नाम की जगह की फोटो ली इस फोटो को देखकर लगता है कि यहां बहुत बड़ी मात्रा में पानी मौजूद था | 

इस तस्वीर से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी की इस इलाके के निर्माण में पानी की क्या भूमिका है |

खनिज
(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)


क्यूरोसिटी ने फिर Garden city तथा Mount sharp स्थान की तस्वीरें ली , इन तस्वीरों को देखकर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यहां अत्यधिक मात्रा में खनिज मौजूद है |

(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)


क्यूरोसिटी ने मंगल ग्रह पर सूर्यास्त की तस्वीर ली जिसमें सूर्य नीला दिखाई दे रहा है |

selfi by curiosity rover
(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)


क्यूरोसिटी ने Bag hold व Namib Dune ( रेत के टीले ) की फोटो भेजी |
जून 2018 में Mars पर धूल भरी आंधी आई | Glen Etive नामक जगह पर क्यूरोसिटी ने खुद की सेल्फी ली , यहां क्यूरोसिटी ने ड्रिल करके मिट्टी का सैंपल लिया जिसकी जांच में पता चला कि प्राचीन काल में मंगल ग्रह पर पानी मौजूद था |

new photo mars 2020
(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)


क्यूरोसिटी रोवर ने 24 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच तस्वीर ली इसे नासा ने मार्च 2020 में शेयर किया | क्यूरोसिटी रोवर का सफर अभी जारी है वह भविष्य में हमें Mars की अच्छी-अच्छी तस्वीरें भेजता रहेगा |


Perseverance Rover:-


 

                         Perseverance Rover on Mars

(Image credit: NASA/JPL-Caltech/MSSS)


नासा का पर्सिवियरेंस रोवर सात महिनों में आधा अरब दुरी तय कर मंगल ग्रह की जेजेरो क्रेटर की सतह पर फरवरी 2021 में लैंड किया यह नासा का अब तक का सबसे उन्नत रोबोटिक रोवेर है यह दो वर्ष तक मिट्टी व पत्थर के सैंपल इकट्ठा कर धरती पर भेजेगा जिससे पता चलेगा की क्या मंगल ग्रह पर जीवन संभव है ? 
मंगल ग्रह की सतह पर सर्वप्रथम सोवियत संघ का मार्स-3 उतरा लेकिन एक तस्वीर भेजने के बाद सिग्नल नहीं भेज सका उसके बाद नासा के वाइकिंग -1 व वाइकिंग-2 तथा मार्स पोलर लैंडर मिशन मंगल सतह पर उतरने में सफल रहे| 

                              Perseverance Rover on Mars लैंडिंग वीडियो


2003 में यूरोपियन बीगल-2 मंगल ग्रह की सतह पर उतरा 2008 में फिनिक्श मंगल पर उतरा अब पर्सिवियरेंस उतर गया है भारत चीन व अरब अमीरात के अन्तरिक्ष अभिया भी मंगल ग्रह पर रोवर उतारने की तैयारी कर रहे है |  

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपको इस नई दुनिया की जानकारी अच्छी लगी  होगी |
धन्यवाद!


Spread the love

6 thoughts on “mars letest photo by curiosity robotic rower 2020 | nasa perseverance rover 2021”

Leave a Reply to Unknown Cancel reply