Republic Day 2020

Spread the love

 71th  गणतंत्र दिवस 2020

26 January
 (Image Credit: Google.com)

        हमारे 71 वे गणतंत्र दिवस की आप सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं! यह हमारे समाज और हमारे सभी नागरिकों के बीच बंधुत्व और समानता के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का अवसर है, यह आयोजन उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है इसका प्रतीक है इंडिया गेट और वहां स्थित अमर जवान ज्योति|

                                      

                                 ( Vedio Credit: Vad Production /YouTube.com )


गणतंत्र दिवस का इतिहास

        15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद भारत के राजनेताओं ने  भारत का अपना संविधान हो इसकी जरूरत समझी, इसके लिए एक मसौदा समिति गठित की गई, जिसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर को बनाया गया | 24 जनवरी 1950 को विधानसभा के 308 सदस्यों ने मसौदा समिति द्वारा कई संशोधन करने के बाद तैयार किए गए 

भारत के संविधान की लिखित दो प्रतियों (एक हिंदी एक अंग्रेजी) पर अपने हस्ताक्षर किए| 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया क्योंकि  इसी दिन 26जनवरी 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भारतीय स्वतंत्रता( पूर्णस्वराज) की घोषणा की गई|

 (Image Credit: Google.com)

 संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है 1950 का मूल संविधान नई दिल्ली के संसद भवन में हीलियम से भरे कांच के बॉक्स में संरक्षित है | भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने संविधान की सर्वप्रथम शपथ लेकर अपना कार्यकाल शुरू किया|

71th गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रासीलिया में आयोजित 11वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारों के साथ बैठक के दौरान , पीएम मोदी ने उन्हें 2020 में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया| 2020 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे


26 January 2020
 (Image Credit: Google.com)

 सर्वप्रथम भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा|







गणतंत्र दिवस परेड 2020

         26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ से शुरू होती हैं और दिल्ली में लाल किले पर समाप्त होती हैं| भारत के माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में,सशस्त्र बल स्वतंत्रता सेनानियों और प्रख्यात हस्तियों को सलाम करते हुए मार्च करते हैं |

थल सेना, वायुसेना और नौसेना की अलगअलग रेजीमेंट परेड में अपनी सभी बारीकियों और आधिकारिक सजावट के साथ भाग लेती है| वायु सेना का नया अपाचे और चिनक भारी लिफ्ट हेलीकॉप्टर पहली बार फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे |
         
तानिया शेरगिल (Image Credit: Google.com)

 यह पहली बार होगा जब महिला सेना अधिकारी( तानिया शेरगिल ) गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व करेगी| परेड में क्षेत्रीय नृत्य, देशभक्ति गीत और सैन्य बाइक शो का आयोजन होगा| इस वर्ष रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए 22 झांकीयो का चयन किया है

गणतंत्र दिवस पर हर साल झंडा फहराने की रस्म के दौरान राष्ट्रीय ध्वज और माननीय राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है| यह आयोजन उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, भारत के राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडरइनचीफ है, राष्ट्र को सलाम करते हैं और संबोधित करते हैं|

गणतंत्र दिवस का उत्सव

 गणतंत्र दिवस पूरे भारत में बड़े गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है स्वतंत्र भारत के संविधान का सम्मान करने का दिन है स्कूल और कॉलेजों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है बच्चे रंगबिरंगे कपड़ों में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं|

          
महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तकइंडिया ऑफ़ माइ ड्रीम्समैं एक ऐसे भारत के बारे में लिखा है, जहां सबसे गरीब के पास प्रभावी आवाज होगी जहां कोई उच्च वर्ग और निम्न वर्ग नहीं होगा, जहां सभी समुदाय पूर्ण सद्भाव में रहेंगे, और जहां महिलाएं पुरुषों के समान अधिकारों का आनंद लेंगी

                                        vedio source : youtube.com  
1950 में भारत ने लंदन में अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया| लंदन में इंडिया हाउस में ब्रिटेन में देश के उच्चायुक्त वीके कृष्ण मैनन ने भारत के गणतंत्र की ओर से शपथ ली |

 गणतंत्र दिवस उत्सव का अंत आधिकारिक रूप से बीटिंग रिट्रीट समारोह के रूप में होता है| यह गणतंत्र दिवस के बाद तीसरे दिन 29 जनवरी की शाम को आयोजित किया जाता है| सेना के तीनों विंग के बैंड द्वारा किया जाता है|

सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्ता हमारा
हम बुलबुले हैं इसकी, यह गुलिस्तां हमारा

इन शब्दों के साथ एक बार फिर आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं|
जय हिंद!


Spread the love

2 thoughts on “Republic Day 2020”

Leave a Comment